कांग्रेस-AAP में सीट शेयरिंग: दिल्ली-गुजरात समेत 5 राज्यों में गठबंधन, जानिए किसके खाते में कितनी सीट
Lok Sabha elections 2024 AAP Congress Seat Sharing:: लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात तय हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को शनिवार (24 फरवरी) को फाइनल रूप दिया गया है।
आप और कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा में दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है। दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में कांग्रेस और आप ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

-
1. दिल्ली में AAP 4 सीटें और कांग्रेस 3 पर लड़ेगी चुनाव
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
आप के उम्मीदवार नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे। जबकि चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली में कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
-
2. गुजरात में कांग्रेस 24 और AAP दो सीट पर लड़ेगी चुनाव
कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। वहीं भरूच और भावनगर, दो लोकसभा सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी।
-
3. गोवा और चंडीगढ़ में सिर्फ कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
मुकुल वासनिक ने कहा, "गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"
उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।"
-
4. हरियाणा में कांग्रेस 9 और आप 1 पर लड़ेगी चुनाव
मुकुल वासनिक ने कहा, "हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications