Lok Sabha Election: BJP ने जारी की राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट, बैजयंत पांडा को बड़ी जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 27 जनवरी को अपने राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की।

भगवा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दक्षिणी राज्य केरल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े को बिहार के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जहां राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।

lok sabha elections 202

अन्य राज्य प्रभारियों के नाम

  • हरियाणा के लिए बिप्लब कुमार देब
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए तरुण चुघ
  • हिमाचल प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा
  • कर्नाटक के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल
  • मध्य प्रदेश के लिए महेंद्र सिंह
  • पश्चिम बंगाल के लिए मंगल पांडे।

यहां देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी ने जारी किया थीम सांग
भगवा पार्टी ने दो दिन पहले अपना थीम सांग और वीडियो जारी करके अप्रैल-मई चुनावों के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया था। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा मतदाताओं से नमो ऐप पर अपनी राय देने का अनुरोध किया और उन्हें अगले आम चुनावों के लिए बीजेपी के घोषणापत्र में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखें अभी चुनाव आयोग द्वारा घोषित नहीं की गई हैं। लेकिन, व्यापक रूप से कुछ महीनों में चुनाव होने की उम्मीद है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस सत्तारूढ़ पार्टी के लिए कड़ी चुनौती पेश करने के लिए बीजेपी विरोधी गुट को एकजुट करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+