हिममानव के पैरों के निशान दिखने के दावे पर बोले अखिलेश, येती से ज्यादा मायावी तो अच्छे दिन

नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक अभियान दल के हिमालय पर हिममानव 'येती' (Yeti) के रहस्यमय पैरों के निशान देखे जाने के दावे के बाद अखिलेश यादव ने कहा है कि अच्छे दिन तो येती से भी ज्यादा मायावी हो गए हैं। अखिलेश ने सेना के उस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिन आने वाले हैं' के नारे पर निशाना है, जिसमें येती के पैरों के निशान होने का दावा करने वाली तस्वीर शेयर की गई है।

अखिलेश ने कहा, येती ये अच्छे दिन ज्यादा मायावी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए कहा, येती की तरह 'अच्छे दिन' ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे। येती से ज्यादा मायावी तो अच्छे दिन हैं। वहीं भाजपा सांसद तरुण विजय ने 'येती' को जानवर न कहने की अपील करते हुए सम्मान देने के लिए कहा है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

हिममानव के पैरों के निशान देखे जाने का दावा!

हिममानव के पैरों के निशान देखे जाने का दावा!

भारतीय सेना ने इस माह की शुरुआत में मकालू बेस कैंप के पास हिममानव यानी येती देखने का दावा किया है। सेना की ओर से ट्विटर हैंडल पर इसकी फोटोग्राफ भी पोस्‍ट की गई हैं। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली बार, भारतीय सेना की माउंटेनियरिंग एक्पेडिशन टीम ने पौराणिक जीव येति के रहस्यमयी पदचिह्नों को देखा। ये पदचिह्न 9 अप्रैल, 2019 को मकालू बेस कैंप के पास देखे गए. यह मायावी स्नोमैन इससे पहले केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में देखा गया है।

येती हकीकत या सिर्फ कहानियों में?

येती हकीकत या सिर्फ कहानियों में?

येती के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। इस बात का फैसला अभी तक दुनिया में कहीं नहीं हो सका है कि येती वाकई दुनिया में हैं या ये सिर्फ कहानियों का हिस्‍सा है। कई लोगों की ओर से दावा किया गया है कि उन्‍होंने विशाल हिममानव को देखा है। यह हिममानव बिल्‍कुल वनमानुष या गोरिल्‍ला जैसा नजर आता है, ऐसा कुछ लोगों का कहना है। अभी तक इन दावों को खारिज करने वाले तथ्‍य भी पेश नहीं किए जा सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+