Lok Sabha Elections 2019: यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्यों होगा सात चरणों में मतदान?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान हो गया है। इस बार चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 19 मई को सातवें और आखिर फेज के लिए वोटिंग होगी। मतों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार के चुनाव में देश के तीन बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सातों चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। माना जा रहा है कि बड़े राज्य होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग सात चरण में कराने का फैसला लिया है।

जनसंख्‍या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य है यूपी

जनसंख्‍या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य है यूपी

बात करें उत्तर प्रदेश की तो जनसंख्‍या के आधार पर यह देश का सबसे बड़ा राज्‍य है। यहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, जो देश में किसी एक राज्य में सबसे अधिक हैं। यही वजह है कि केंद्र की राजनीति में उत्तर प्रदेश का रोल बेहद अहम होता है। बड़ा राज्य होने की वजह से और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यूपी में सभी सात चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों की तैनाती इसकी अहम वजह हो सकती है।

यूपी में कब-कितनी सीट पर मतदान
पहला चरण - 8 सीट - 11 अप्रैल
दूसरा चरण - 8 सीट - 18 अप्रैल
तीसरा चरण - 10 सीट - 23 अप्रैल
चौथा चरण - 13 सीट - 29 अप्रैल
पांचवा चरण - 14 सीट - 6 मई
छठा चरण - 14 सीट - 12 मई
सातवां चरण - 13 सीट - 19 मई

बिहार में 7 फेज के पीछे फोर्स डिप्लॉयमेंट भी एक वजह

बिहार में 7 फेज के पीछे फोर्स डिप्लॉयमेंट भी एक वजह

बिहार में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे यानी प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों के लिए सभी फेज में वोटिंग होगी। राजनीतिक दृष्टि से बिहार की सियासत बेहद अहम मानी जाती है। इसके अलावा सुरक्षा की स्थिति भी एक वजह है। कुछ इलाके नक्सल प्रभावित भी हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने यहां खास योजना के तहत सभी 7 फेज में चुनाव का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स का डिप्लॉयमेंट बड़ी वजह हो सकती है।

बिहार में कब-कब होंगे चुनाव
पहला चरण - 4 सीट - 11 अप्रैल
दूसरा चरण - 5 सीट - 18 अप्रैल
तीसरा चरण - 5 सीट - 23 अप्रैल
चौथा चरण - 5 सीट - 29 अप्रैल
पांचवा चरण - 5 सीट - 6 मई
छठा चरण - 8 सीट - 12 मई

सातवां चरण - 8 सीट- 19 मई

पश्चिम बंगाल में 42 सीटें, सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

पश्चिम बंगाल में 42 सीटें, सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

देश के बड़े राज्यों में पश्चिम बंगाल भी अहम है, यहां लोकसभा की 42 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश में सात चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। देखिए पश्चिम बंगाल में

लोकसभा चुनाव का पूरा शिड्यूल...
पहला चरण - 2 सीट - 11 अप्रैल
दूसरा चरण - 3 सीट - 18 अप्रैल
तीसरा चरण - 5 सीट - 23 अप्रैल
चौथा चरण - 8 सीट - 29 अप्रैल
पांचवा चरण - 7 सीट - 6 मई
छठा चरण - 8 सीट - 12 मई
सातवां चरण - 9 सीट - 19 मई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+