कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के तहत 9 राज्यों की 72 सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है। चौथे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें महाराष्ट्र की 17, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, झारखंड की 3 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट शामिल है। दूसरी तरफ, फिल्म अभिनेता और हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले सनी देओल ने आज गुरुदासपुर से नामांकन दाखिल किया। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रघ्न सिन्हा भी पटना साहिब से आज पर्चा भरेंगे।

Lok Sabha elections 2019: sunny deol and shatrughan sinha nomination live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Apr 29, 2019, 7:07 PM IST

24 अप्रैल को बेगूसराय में दिए एक भाषण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नोटिस। क्रबिस्तान वाले बयान पर नोटिस की खबर
Apr 29, 2019, 4:33 PM IST

पीएम मोदी के 40 विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर डेरेक ओब्रायन का पलटवार- कोई आपके साथ नहीं जाएगा, आप प्रचार कर रहे हैं या खरीदफरोख्त कर रहे हैं
Apr 29, 2019, 4:32 PM IST

बीजेपी नेता हरिश खुराना ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत, दो वोटर आईडी होने का लगाया आरोप
Apr 29, 2019, 3:44 PM IST

पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया
Apr 29, 2019, 3:24 PM IST

पश्चिम बंगाल में बोले पीएम मोदी- 23 मई को जब रिजल्ट घोषित होगा, तब कमल ही कमल खिलेगा, आपके( टीएमसी) विधायक साथ छोड़ देंगे, अभी 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं
Apr 29, 2019, 3:20 PM IST

BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर को वाराणसी से समाजवादी पार्टी का टिकट दिया गया, इसके पहले शालिनी यादव को पार्टी ने दिया था टिकट
Apr 29, 2019, 2:48 PM IST

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली- ममता दीदी लोकतंत्र ने ही आपको ये पद दिया है। आपने पश्चिम बंगाल के लोगों को धोखा दिया है, लेकिन लोकतंत्र को धोखा मत दीजिये
Apr 29, 2019, 2:47 PM IST

रिटर्निग अफसर को आप उम्मीदवार आतिशी मर्लेना ने लिखा पत्र, गौतम गंभीर पर आचार संहिता के उल्लंघन के लगाया आरोप
Apr 29, 2019, 2:45 PM IST

टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र- ऐसे कई उदाहरण हैं जहां भाजपा नेताओं के निर्देश पर, केंद्रीय बलों ने इस तरह से काम किया, जो बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनुकूल नहीं है।
Apr 29, 2019, 2:41 PM IST

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को लिखा, ईसी ने मेनका गांधी के बयानों की कड़ी निंदा की और ऐसे बयान को नहीं दोहराने की चेतावनी दी
Apr 29, 2019, 2:27 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील अह्या द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग और यूनियन ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है।
Apr 29, 2019, 1:53 PM IST

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया
Apr 29, 2019, 1:25 PM IST

मुख्तार अब्बास नकवी- हमने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का मुद्दा भी उठाया। हमने सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल तैनात किए जाने की मांग की है ताकि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सकें।
Apr 29, 2019, 1:22 PM IST

बीजेपी ने चुनाव आयोग में की राहुल गांधी की शिकायत, पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप
Apr 29, 2019, 1:19 PM IST

कांग्रेस सांसद, सुष्मिता देव: हमने पीएम और अमित शाह के खिलाफ पार्टी की ओर से ईसी में 8 शिकायतें दर्ज कराई हैं
Apr 29, 2019, 12:51 PM IST

उमा भारती से मुलाकात के दौरान भावुक हुईं बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर
Apr 29, 2019, 12:39 PM IST

झारखंड में पीएम मोदी की रैली- मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते
Apr 29, 2019, 12:32 PM IST

बीरभूम जिले के नानूर में टीएमसी महिला समर्थकों का प्रदर्शन, केंद्रीय बलों की मौजूदगी में वोटिंग की मांग कर रही बीजेपी, टीएमसी कर रही है बीजेपी की मांग का विरोध
Apr 29, 2019, 11:50 AM IST

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और संगरूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार भगवंत मान के खिलाफ नामांकन हलफनामे में कथित विसंगतियों को लेकर शिकायत दर्ज
Apr 29, 2019, 11:38 AM IST

सनी देओल ने गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके भाई और अभिनेता बॉबी देओल भी रहे मौजूद
Apr 29, 2019, 11:37 AM IST

आनंदपुर साहिब से SAD उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदुमाजरा ने दाखिल किया नामांकन
Apr 29, 2019, 11:01 AM IST

कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
Apr 29, 2019, 11:00 AM IST

कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, चुनाव आयोग से पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ शिकायतों पर जल्द निर्णय लेने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की
Apr 29, 2019, 10:37 AM IST

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा के मुद्दे पर आज मुख्तार अब्बास नकवी, विजय गोयल और अनिल बलूनी सहित भाजपा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा
Apr 29, 2019, 10:02 AM IST

आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ की गई है।
Apr 29, 2019, 10:01 AM IST

बाबुल सुप्रियो ने केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की और सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। सुप्रियो ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि पश्चिम बंगाल में लोग जागरूक हैं और वे केंद्रीय बल की तैनाती की मांग कर रहे हैं ताकि वे अपना वोट डाल सकें।
Apr 29, 2019, 9:31 AM IST

बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल आज अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने गोल्डन टेंपल के दर्शन किए
Apr 29, 2019, 9:11 AM IST

समाजवादी पार्टी का आरोप, कन्नौज में जगह-जगह EVM खराब, नहीं शुरू हुआ मतदान
Apr 29, 2019, 8:32 AM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चित्रकूट, जौनपुर और जयपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
Apr 29, 2019, 8:31 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी रहेंगे मौजूद
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+