लोकसभा चुनाव के बीच शिवपाल यादव ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा है कि वह मुलायम सिंह यादव और डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। उन्होंने कहा कि हम आज जो भी हैं वह सिर्फ नेताजी की वजह से हैं, लिहाजा हम उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। जहां तक डिंपल यादव की बात है तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सलाह दी है कि डिंपल यादव परिवार की बहू हैं, लिहाजा उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए।

shivpal

वहीं दूसरी तरफ शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ हम इस बात से सहमत हैं कि योगी जी इमानदार हैं, लेकिन प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, लोगों में सरकार को लेकर जबरदस्त रोष और असंतोष है। बता दें कि शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के साथ विवाद के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली है।

इसे भी पढ़ें- क्या कहते हैं पीएम मोदी की वाराणसी सीट के समीकरण?

गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान है, पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को संपन्न हो चुका है, जबकि सातवें यानि अंतिम चरण का मतदान 19 मई को संपन्न होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें है। पिछले चुनाव की बात करें भारतीय जनता पार्टी ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा की सहयोगी अपना दल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं सपा के खाते में 5 सीटें आई थी और कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी में जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+