वाराणसी में पीएम मोदी के सामने महागठबंधन के प्रत्याशी का ऐलान, जानिए किसे मिला टिकट
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व सांसद व राज्यसभा के पूर्व उप सभापति श्यामलाल यादव की पुत्रवधू शालिनी यादव को मैदान में उतारा है। सोमवार देर शाम शालिनी यादव को वाराणसी से सपा-बसपा गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया।.

वाराणसी में पीएम के खिलाफ शालिनी मैदान में
शालिनी को वाराणसी से टिकट देने के साथ ही पार्टी से चंदौली से संजय चौहान को टिकट दिया है। आपको बता दें कि शालिनी वाराणसी से मेयर का चुनाव लड़ चुकीं हैं और सोमवार को ही वो सपा में शामिल हुई।

कौन हैं शालिनी यादव
लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी की सीधी टक्कर शालिनी यादव से होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं शालिनी। दरअसल वाराणसी की सीट से समाजवादी पार्टी और बसपा ने इन्हें अपना कैंडिडेट बनाकर उतारा है। वैसे तो ये वहां से मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। शालिनी कांग्रेस के पूर्व सांसद व राज्यसभा के पूर्व उप सभापति श्यामलाल यादव की पुत्रवधू हैं।आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ और बातें...

राजनीतिक बैंकग्राउंड
शालिनी का राजनीतिक बैकग्राउंड तो है ही इसके अलावा वह एक पत्रकार भी हैं. वह वाराणसी से प्रकाशित होने वाले अखबार ‘भारत दूत' की एडिटर इन चीफ हैं. वाराणसी में हुए मेयर चुनाव में शालिनी ने अच्छा समर्थन जुटा लिया था.

शालिनी का परिवार
शालिनी भले ही शादी के बाद एक राजनीतिक परिवार से आती हैं लेकिन उनके पिता इंजीनियर थे और बीएचयू से गोल्ड मेडलिस्ट थे। इसके अलावा उनके भाई और बहन दोनों इंजीनियर हैं।

गांव से लगाव
एक इंटरव्यू में शालिनी ने खुद बताया कि वह कॉलेज टाइम से ही सामाजिक मुद्दों पर काम करती रही हैं क्योंकि उनके पिता का गांव से बहुत लगाव था। वह अभी भी यही चाहती हैं कि गांव के विकास में कैसे ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें।












Click it and Unblock the Notifications