Lok Sabha Elections 2019 : 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न: चुनाव आयोग
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है, आज सातवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए, उनमें यूपी और पंजाब की सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटें शामिल थीं, इसके अलावा सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट शामिल है। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इन 59 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की थी, आज के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव के सभी चरण समाप्त हो गए हैं, अब चुनावी नतीजे 23 मई को आएंगे।
यह पढ़ें: बीजेपी ने हमें प्रताड़ित करने के लिए केंद्रीय बलों का इस्तेमाल किया: ममता बनर्जी
पढ़िए लोकसभा चुनाव में वोटिंग के पूरे दिन का हाल

LIVE Feed
नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक 39.85 फीसदी मतदान हुआ। बिहार में 36.20, हिमाचल प्रदेश में 34.47, मध्य प्रदेश में 43.89, पंजाब में 36.66, उत्तर प्रदेश में 36.37, पश्चिम बंगाल में 47.55, झारखंड में 52.89 और चंडीगढ़ में 35.60 फीसदी मतदान हुआ है।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications