उर्मिला की सभा में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, बोलीं- मेरी जान को खतरा

Recommended Video

    Urmila Matondkar के Campaign के दौरान भिड़े Congress BJP के कार्यकर्ता | Watch Video |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर की चुनावी सभा में सोमवार को भाजपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद दोनों पार्टी के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामले को संभाला। उर्मिला ने अपनी सभा के दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव के बाद कहा है कि ऐसा फिर से हो सकता है और उनको निशाना बनाया जा सकता है।ऐसे में उनको सुरक्षा दी जाए।

    आमने-सामने आए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता

    आमने-सामने आए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता

    उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस की टिकट से मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी है। सोमवार को क्षेत्र के बोरीवली में जब वो अपना प्रचार कर रहे थीं तो भाजपा के समर्थक वहीं पहुंच गए और उन्होंने उर्मिला की सभा में मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बादबाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पार्टियों के समर्थकों में धक्का-मुक्की और हाथापाई की भी खबर है।

    उर्मिला ने कहा, मेरी जान को खतरा

    इस पूरे वाकये पर उर्मिला ने कहा है कि भाजपा के लोग जानबूझकर उनको निशाना बना रहे हैं। उर्मिला ने अपनी जान को खतरा बताया है और पुलिस सुरक्षा मांगी है। उर्मिला ने कहा, यह सब डर पैदा करने के लिए किया गया। यह शुरुआत है, आगे चलकर फिर से हिंसा की जा सकती है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने लिए सुरक्षा मांगी है।

    उर्मिला का मुकाबला

    उर्मिला का मुकाबला

    अभिनय के क्षेत्र के राजनीति में कदम रखने वाली उर्मिला मांतोडकर को कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी से उर्मिला का मुकाबला है। 2014 में गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के कांग्रेस के संजय निरुपम को चार लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। ऐसे में उर्मिला के लिए चुनौती आसान नहीं है।

    महाराष्ट्र से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+