Lok Sabha Elections 2019: मायावती ने बीजेपी-कांग्रेस को बताया एक ही थाली के चट्टे-बट्टे
लखनऊ। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक ट्वीट कर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि ''सत्ताधरी बीजेपी का कांग्रेस पार्टी पर आरोप कि उसका गरीबी हटाओ-2 का नारा चुनावी धोखा है यह सच है परन्तु क्या चुनावी धोखा व वादाखिलाफी का अधिकार केवल बीजेपी के पास ही है? गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियाँ एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।"

आपको बता दें कि बता दें कि राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना 'न्याय' का एलान किया था। इस योजना में पांच करोड़ गरीब परिवारों में सालाना 72,000 करोड़ देने का वादा किया है। राहुल गांधी के इस चुनावी वादे पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जहां इसे मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे वोट के लिए कांग्रेस का झूठ कह रही है।
राहुल ने वादा किया है कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को सरकार सालाना 72 हजार रुपये नगद देगी। 12 हजार रुपये महीने से कम आमदनी वाले करीब 25 करोड़ लोगों को इसका फायदा होगा। राहुल गांधी के इस ऐलान को मोदी सरकार की ओर से किसानों के दी जा रही है किसान सम्मान निधि के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications