रेप के दोषी विधायक की पत्नी के लिए वोट मांगते हुए बोलीं राबड़ी देवी, यादवों को फंसाया जा रहा

रेप के दोषी विधायक के लिए बोलीं राबड़ी देवी, यादवों को फंसाया जा रहा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को कहा कि रेप के मामले में सजा काट रहे नवादा से विधायक बल्लभ यादव को फंसाया गया है। बल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी के पक्ष में वोट मांगते हुए राबड़ी देवी ने ये बातें कहीं। विभा देवी नवादा लोकसभा से राजद की उम्मीदवार हैं। राबड़ी देवी ने सभा में कहा कि वो लोग राजबल्लभ को फंसाने का काम किए, आप विभा देवी को जिताने काम करिए।

'यादवों को बदमान किया गया'

'यादवों को बदमान किया गया'

लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने गुरुवार को नवादा में राजद की जनसभा में कहा, सभी लोगों से मेरी अपील रहेगी, जिस तरह राज बल्लभ जी को ये लोग फंसाने का काम किए, जेल भेजने का काम किए और यादवों को बदनाम करने का काम किया गया। विभा देवी राजद की प्रत्याशी हैं, आप विभा देवी को जिताने का काम करिएगा और इन लोगों को जवाब दीजिएगा।

नवादा लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से विभा देवी लड़ रही हैं चुनाव

कौन हैं राजबल्लभ यादव

कौन हैं राजबल्लभ यादव

विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव नवादा विधानसभा सीट से राजद से विधायक चुने गए थे। रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनको राजद ने पार्टी से निकाल दिया। वो फिलहाल जेल में हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। बीते साल दिसंबर में राजबल्लभ यादव को एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में दोषी करार दिया था और 21 दिसंबर को कोर्ट ने राजबल्लभ यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई। 2016 में अपने घर में ही विधायक पर नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला साबित हुआ है। इस लोकसभा चुनाव में राजद ने राजबल्लभ की पत्नी को चुनाव में उतारा है।

बिहार में सात चरण में होंगे चुनाव

बिहार में सात चरण में होंगे चुनाव

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए सभी सात चरण में चुनाव होना है। नवादा में औरंगाबाद, गया और जमुई के साथ पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। बिहार में एक तरफ भाजपा, जदयू और लोजपा का गठबंधन है तो दूसरी करफ राजद, कांग्रेस, रालोसपा, वीआईपी और हम का गठजोड़ है। इसके अलावा वामदल भी कई सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+