प्रियंका का मोदी पर तंज, रक्षा विशेषज्ञ जी बादल हों या धूप, आप रडार में आ गए हो

बादल हों या धूप, आप रडार में आ गए हो

इंदौर। सोमवार को मध्य प्रदेश पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। इंदौर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी के 'रडार से बचने के लिए बादलों के इस्तेमाल' वाले बयान को लेकर भी उन पर तंज कसा। गांधी ने यहां कहा कि राफेल में नरेंद्र मोदी रडार से बचने की कोशिश में थे लेकिन बच नहीं सके।

lok sabha elections 2019 priyanka gandhi indore jibe narendra modi radar comment

प्रियंका ने इंदौर में कहा, नरेंद्र मोदी बहुत बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं, इतने बड़े विशेषज्ञ हैं कि उन्होंने खुद फैसला किया कि कौन लोग प्लेन बनाएंगे। यही नहीं उन्होंने फैसला किया कि ऐसे लोग जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी जहाज नहीं बनाए वो बनाएंगे ना कि एचएएल जो कि सालों से लडाकू जहाज बना रहा है। विशेषज्ञ इतने बड़े हैं कि कहते हैं बादलों के ऊपर से प्लेन जाएगा तो रडार से बच जाएगा, राफेल में भी वो सोचे थे कि रडार से बच जाएंगे लेकिन बच नहीं पाए। वो रडार में आ गए। बारिश हो या धूप हो सब जान गए कि इनका सच क्या है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में रैलियां की। वो आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंची हैं। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण में इंदौर समेत मालवा-निमाड़ की आठ सीटों पर मतदान होगा। इंदौर से आठ बार से सुमित्रा महाजन चुनाव जीतती रही हैं, हालांकि इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश पहुंचकर सोमवार को सबसे पहले उज्जैन में महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे इसके बाद वह चुनावी दौरे पर निकल पड़ीं।उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो किया। रतलाम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार में अहंकार काफी बढ़ गया है। इसका हटाया जाना अब बहुत जरूरी है क्योंकि ये सरकार आमजन की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+