Lok Sabha Elections 2019: बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को दी नसीहत, 'भड़काऊ बयान' से बचने को कहा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक दिन पहले सोमवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया। वह सुबह 11 पंडितों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वहां मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने नामांकन किया। हालांकि, प्रज्ञा फिर से मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट जाएंगी और वहां फार्म-बी जमा करेंगी। इसी बीच एक ये भी खबर मिल रही है कि प्रज्ञा ठाकुर को उनकी पार्टी ने दफ्तर बुलाकर 'भड़काऊ बयान' देने से बचने की नसीहत दी है।

सूत्रों के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर करीब चार घंटे तक भाजपा दफ्तर थीं। उन्हें कथित तौर पर विवादास्पद बयानों को स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर को अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से दो नोटिस मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें जेल में उनके साथ कथित 'अत्याचार' की कहानी बताने की छूट मिली है।
मालेगांव ब्लास्ट पर अमित शाह ने प्रज्ञा ठाकुर को किया बचाव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए सोमवार को कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और मालेगांव विस्फोट मामले के असली गुनहगार कानून से बच गए। शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'यह पूरी तरह से सही फैसला है। उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं। उनके या स्वामी असीमानंद के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है।' उन्होंने दावा किया कि 'असली गुनाहगारों' को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया। सवाल होना चाहिए कि उन्हें क्यों छोड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications