थम गया तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर, मंगलवार को 116 सीटों पर मतदान

थम गया तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर,मंगलवार को मतदान

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2019(lok sabha elections 2019) के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया। 14 राज्यों के 116 सीटों पर मंगलवार को मतदान होने है। मतदान के पहले आज चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो गया। मंगलवार को गुजरात की 26 सीटें, केरल की 20 सीटें, गोवा की 2 सीटें, दादरा नागर हवेली की 1 और दमन दीव की 1 सीटों पर मतदान होना है। वहीं इनके अलावा असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, जम्मू कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 5 सीटों पर मतदान होने हैं।

 Lok Sabha Elections 2019: Poll campaign for third phase election is End Today, Polling on Tuesday.

आपको बता दें कि 23 अप्रैल को महाराष्ट्र के करीब 249 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। वहीं छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर कुल 123 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिसका फैसला वोटर्स 23 अप्रैल को कर देंगे। वहीं कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों के लिए 237 उम्मीदवारों मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा।

गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं इसी दिन 3 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होना है, जिसमें उत्तर गोवा, दक्षिण गोवा लोकसभा सीटों के साथ शिरोडा, मापुसा और मांद्रेम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+