Lok Sabha Elections 2019 Live: आंध्र प्रदेश में 66, असम में 68, पश्चिम बंगाल में 81 फीसदी मतदान
2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का लाइव अपडेट। बिहार में 50.26, उत्तर प्रदेश में 59.77 वोटिंग
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज देश के 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। इन 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। पढ़िए लोकसभा चुनाव का पल-पल का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश
आज हुए पहले चरण के मतदान में अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर 66 फीसदी, बिहार की चार सीटों पर 50, लक्ष्यदीप की एक सीट पर 66, महाराष्ट्र की सात सीटों पर 56, मेघालय की दो सीटों पर 67.17, ओडिशा की चार सीटों पर 68 और उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 63.69 फीसदी मतदान हुआ है।
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर
पहले चरण के मतदान में अंडमान निकोबार की एक सीट पर 70.67 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर 66, छत्तीसगढ़ की एक सीट पर 56, तेलंगाना की 17 सीटों पर 60, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर 57.85 और जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर 54.49 फीसदी मतदान हुआ है।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications