आखिर शाहरुख की कौन सी बात पीएम मोदी को लगी अच्छी, जिस पर उन्होंने कहा 'fantastic effort'

मुंबई। 2019 के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मतदान से पहले ट्वीट करके ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की थी लेकिन उनके ट्वीट के कुछ घंटो पहले बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान ने भी बड़े दिलचस्प अंदाज में लोगों से वोट करने के लिए कहा था, जिसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

शाहरुख खान ने पोस्ट किया था Video

शाहरुख खान ने पोस्ट किया था Video

दरअसल तीसरे चरण के मतदान के कुछ घंटों पहले शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वोटिंग को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो गाना गाते हुए लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं, इस पूरे गाने में किंग खान ने अपने अंदाज में लोगों को मतदान का महत्व समझाने की कोशिश की है।

वीडियो के लिए हो रही है शाहरुख की तारीफ

इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद भी किया है और वो शेयर भी कर रहे हैं, लोगों ने इस वीडियो के लिए शाहरुख की जमकर तारीफ भी की है।

पीएम मोदी ने की शाहरुख के काम की तारीफ

लेकिन सबसे खूबसूरत प्रतिक्रिया पीएम मोदी की ओर से आई है, प्रधानमंत्री ने शाहरुख के इस वीडियो को "fantastic effort" कहा है, पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे यकीन है कि भारत के लोग, विशेष रूप से पहली बार मतदाता शाहरुख की अपील पर ध्यान देंगे और बड़ी संख्या में मतदान करने आएंगे।

पीएम मोदी ने दिया ये रिऐक्शन

आपको बता दें कि गाना ट्वीट करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'पीएम साहब @narendramodi ने क्रिटिविटी के लिए बोला था। मैं थोड़ा लेट हो गया Video बनाने में... आप मत होना वोट करने में!!! वोटिंग न सिर्फ आपका हक है बल्कि शक्ति भी है, कृपया इसका इस्तेमाल करें।'

23 मई को आएंगे चुनाव परिणाम

23 मई को आएंगे चुनाव परिणाम

गौरतलब है कि आज जिन जगहों में वोटिंग हो रही है, उसमें गुजरात-केरल की सभी सीटों के साथ-साथ कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट शामिल है, चुनाव परिणाम 23 मई को आएंगे।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विशेष कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+