मंच से बोले मुजफ्फरनगर के भाजपा उम्मीदवार संंजीव बालियान, चुनाव बाद एक-एक से गिन-गिन कर हिसाब होगा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से मौजूदा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव बालियान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बालियान मंच से धमकी भरे अंदाज में एक-एक से हिसाब लेने की बात कर रहे हैं। बालियान कह रहे हैं कि वो गांधीवादी नहीं है, एक तमाचे का जवाब दो से देना जानते हैं।

चुनाव बाद भी यहीं रहूंगा, हिसाब होगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उनका साथ ना देने वालों से हिसाब लेने की बात कह रहे हैं। संजीव बालियान मंच से कह रहे हैं, 'संजीव बालियान यहीं है और चुनाव के बाद भी यहीं रहेगा। एक-एक से हिसाब होगा और गिन गिन कर हिसाब से होगा। मैं गांधीवादी नहीं हूं मैं भगतसिंह वादी हूं एक तमाचा मुंह पर पड़ेगा तो दो तमाचों से जवाब देना भी जानता हूं।'

सोशल मीडिया पर आलोचना

सोशल मीडिया पर आलोचना

संजीव बालियान का इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो मुस्लिमों के बीच वोट मांगते दिख रहे थे। इस वीडियो में भी वो कह रहे थे कि उनके सामने लड़ रहा कैंडिडेट तो चुनाव के बाद दिल्ली चला जाएगा लेकिन मैं यहीं रहूंगा। मुझे सबका पता है कि कौन साथ है और कौन मेरे खिलाफ है। संजीव बालियान केंद्र की मौजूदा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनका सबसे हिसाब लेने की बात कहने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कह रहे हैं कि सांसद और विधायकों से जनता उनके कामकाज का हिसाब लेती है, ये तो देखा था लेकिन सांसद जनता से हिसाब लेगा ये पहली बार देख रहे हैं।

क्लिक कर पढ़ें मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास और चुनाव से जुड़ी तमाम जानकारी

अजित सिंह से है मुकाबला

अजित सिंह से है मुकाबला

मुजफ्फरनगर सीट पर संजीव बालियान और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह में मुख्य मुकाबला है। राष्ट्रीय लोकदल को सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन है। ऐसे में पूरा मुकाबला दो ही कैंडिडेट के बीच है। 2014 में संजीव बालियान यहां से एकतरफा मुकाबले में बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। हालांकि इस चुनाव में उनके लिए राह पांच साल पहले जैसी आसान नहीं लग रही है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+