नरेंद्र मोदी ने मेरा और पश्चिम बंगाल का अपमान किया, हमारी चुप्पी को कमजोरी ना समझें: ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा है कि नरेंद्र मोदी उनको सरकार नहीं चलाने दे रहे हैं। साउथ 24 परगना जिले में बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग की आड़ में मोदी एक समानांतर सरकार पश्चिम बंगाल में चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब चुपचाप सहन कर रहे हैं लेकिन हमारी चुप्पी को कमजोरी ना समझ लिया जाए।

lok sabha elections 2019, mamata banerjee, South 24 Parganas, west baengal, Narendra Modi, लोकसभा चुनाव 2019, पश्चिम बंगाल, ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी

ममता बनर्जी ने कहा, नरेंद्र मोदी मेरा और पश्चिम बगाल के लोगों का अपमान कर रहे हैं। उनको उस सरकार को काम करने देना चाहिए जिसे लोगों ने चुना है लेकिन वो हर तरह से हमें रोक रहे हैं। इसे पश्चिम बंगाल बर्दाश्त नहीं करेगा।

पश्चिम बंगाल की सभी सीटों का चुनावी हाल जानने के लिए क्लिक करें

दक्षिण परगना के बसंती क्षेत्र में एक चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा, मैं केंद्रीय बलों का अपमान नहीं कर रही लेकिन उन्हें मतदाताओं को प्रभावित करने का निर्देश केंद्र की मोदी सरकार ने दिया है। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की नियुक्ति करने के नाम पर भाजपा जबरन आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ता को यहां भेज रही है। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों के कर्मी कतार में खड़े लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने को कह रहे थे। बनर्जी ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को मोदी सरकार की तरफ से यहां मतदान को प्रभावित कराने के लिए लगाया गया है।

मौजूदा चुनाव में भाजपा नेताओं और ममता बनर्जी के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। एक तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता बनर्जी को निशाना बना रहे हैं तो वहीं ममता बनर्जी मोदी पर कई तरह के आरोप लगा रही हैं। बता दें कि देश में 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में मतदान हो रहा है। छह चरणों का मतदान हो चुका है जबकि आखिरी चरण में 19 मई को वोट पड़ेंगे। 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+