नामांकन के बाद बोले कन्हैया कुमार- हमे लड़ाने मेहमान आए हैं, भाजपा की ओर से लड़ ही मेहमान रहे
पटना। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने मंगलवार को बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। बेगूसराय सीट पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का मुकाबला बीजेपी के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन से है। गिरिराज सिंह और तनवीर हसन पहले ही अपना नामांकन कर चुके हैं।

हमारा नामाकंन कराने अतिथि आए, भाजपा की तरफ से नामांकन करने
बेगूसराय सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कन्हैया ने भाजपा के उम्मीदवर गिरिराज सिंह को निशाने पर लिया। कन्हैया ने कहा कि हमारा नामांकन कराने के लिए कई मेहमान आए हैं और उनकी तरफ से नामांकन ही अतिथि करके गए हैं। गिरिराज सिंह मौजूदा समय में नवादा सीट से सांसद हैं, इस चुनाव में उनको भाजपा ने बेगूसराय से टिकट दिया है।
कन्हैया के नामांकन में पहुंचे जेएनयू छात्र
कन्हैया कुमार के नामांकन में उनके साथ फिल्म जगत से जुड़े लोग और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से छात्र भी रहे। नामांकन के लिए जाने से पहले कन्हैया ने अपनी और जेएनयू से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए छात्र नजीब की मां के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा कि मांओं की दुआओं के साथ नामांकन के लिए निकल रहा हूं। गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर भी नामांकन में पहुंचे हैं।
क्लिक कर पढ़ें बेगूसराय लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास

नामांकन से पहले किया ये ट्वीट
कन्हैया ने नामांकन के लिए निकलने से पहले ट्वीट कर कहा, 'अम्मा फ़ातिमा नफ़ीस, जिग्नेश, शेहला, गुरमेहर समेत उन तमाम साथियों का शुक्रिया जो संविधान और लोकतंत्र को बचाने के संघर्ष को मज़बूत करने के लिए बेगूसराय आए हैं। जहाँ देखो वहाँ हमारे साथी लाल झंडों के साथ नज़र आ रहे हैं। एकजुटता का ऐसा भव्य नज़ारा सबमें जोश भर रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications