निष्कासित BJP नेता आईपी सिंह ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने घर में कार्यालय खोलने का ऑफर देकर चर्चा में आए बीजेपी से निकाले गए वरिष्‍ठ नेता आईपी सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने खुद उन्‍हें लाल टोपी पहनाकर सदस्‍यता ग्रहण करवाया। भाजपा ने आईपी सिंह को पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया था। आईपी सिंह पिछले काफी समय से भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। आपको बता दें कि आईपी सिंह ने ट्विटर पर अखिलेश यादव की तारीफ की थी कि अगर वह सदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उनके सम्मान में वह अपने घर को कार्यालय बना देंगे।

निष्कासित BJP नेता आईपी सिंह ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और भाजपा ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सपा में शामिल होने के बाद उन्‍होंने कहा कि सदर लोकसभा सीट से अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं। ऐसे में उन्हें पूरी ताकत के साथ उनका प्रचार प्रसार करेंगे। आईपी सिंह ने ट्विट कर आजमगढ़ से निरहुआ को टिकट दिए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा है कि आजमगढ़ से निरहुआ को टिकट देकर जिसका कभी जनता से कोई सरोकार नहीं रहा भाजपा ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि अखिलेश यादव वहां से प्रचंड जीत हासिल कर नया कीर्तिमान रचेंगे। वह स्वयं अपर हर संभव पल इस महायज्ञ को समर्पित कर आजमगढ़ के घर-घर जाकर उनके लिए वोट मांगूंगा।

पहले भी बीजेपी से निलंबित हो चुके हैं आईपी सिंह

अखिलेश यादव के समर्थन में खड़े होने वाले आईपी सिंह पूर्व में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री भी रह चुके हैं। लंबे समय से बीजेपी के साथ काम कर रहे आईपी सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में बीएसपी के नेता बाबू सिंह कुशवाहा के शामिल होने का विरोध किया था। इसके बाद सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका निलंबन वापस ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+