Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिरी चरण की वोटिंग के बीच राहुल गांधी ने महिलाओं को किया सलाम, VIDEO शेयर कर कही खास बात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में आखिरी चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को एक वीडियो शेयर करते हुए बेहद खास ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने आम चुनाव में अहम भूमिका निभाने के लिए महिलाओं की जमकर सराहना की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "आज सातवें चरण का चुनाव हो रहा है। हमारी माताओं और बहनों ने इस चुनाव में अहम रोल अदा किया। न केवल उम्मीदवार के तौर पर साथ ही एक प्रतिबद्ध मतदाता के तौर पर, उनकी आवाज को सुनी जानी चाहिए।"

राहुल गांधी ने शेयर किया 30 सेकेंड का वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से रविवार को 30 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें महिला मतदाता समान अवसर, सम्मान और एकजुट देश समेत अलग-अलग मुद्दों पर बात कर रही हैं। वीडियो में इन महिलाओं ने यह भी उम्मीद जताई कि कांग्रेस की NYAY योजना उन्हें सही न्याय देने में सफल रहेगी।

राहुल गांधी ने ट्वीट में कही बड़ी बात

राहुल गांधी ने ट्वीट में कही बड़ी बात

इसी के साथ राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, "आज मतदान का सातवां और अंतिम चरण है। हमारी माताओं और बहनों ने इन चुनावों में अहम भूमिका निभाई है ना केवल उम्मीदवारों के तौर पर बल्कि प्रतिबद्ध मतदाताओं के तौर पर, जिनकी आवाजें सुनी जानी चाहिए। मैं उन सभी को सलाम करता हूं।" बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग के बाद अब सभी को इंतजार चुनाव नतीजों का है। 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव नतीजे सामने आएंगे।

चुनाव नतीजों से पहले शुरू हुआ बैठकों का दौर

चुनाव नतीजों से पहले शुरू हुआ बैठकों का दौर

दूसरी ओर चुनाव नतीजों के पहले ही दिल्ली में सियासी पारा चढ़ने लगा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू लगातार विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। यही नहीं रविवार को भी चंद्रबाबू नायडू ने एक बार कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की है। चंद्रबाबू नायडू ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की है।

अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+