Times Now-VMR Exit Poll 2019: देश में फिर एक बार मोदी सरकार, एनडीए को 306 सीटों के साथ बहुमत
नई
किसको कितना वोट शेयर
टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 41.1 फीसदी, यूपीए को 31.7 फीसद और अन्य को 27.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। साल 2014 की बात की जाए तो टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिलने का अनुमान था। गौरतलब है कि इस बार चुनाव आयोग ने देश में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरण में वोटिंग करवाई थी। देश की 542 सीटों के लिए मतगणना 23 मई को होगा। गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिली थी। बीजेपी को पांच साल पहले हुए आम चुनाव में बीजेपी को 282, कांग्रेस 44 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं।

यूपी में महागठबंधन को झटका
टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक देश की सबसे अधिक सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके गठबंधन को को मात्र 15 सीटों का नुकसा हो रहा है। बीजेपी और उसके सहयोगियों को यूपी में 80 में से 58 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल रही हैं। महागठबंधन को इस चुनाव में मात्र 20 सीटें मिल रही हैं। गौरतलब है कि बीएसपी-एसपी-रालोद ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन किया था। साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस को 2, एनडीए को 73 और सपा को 5 सीटें मिली थी। वोट शेयर की बात की जाए तो टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 9.3 फीसदी, बीजेपी को 44.8 फीसदी और महागठबंधन को 40.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

साल 2014 में बीजेपी को मिला था पूर्ण बहुमत
गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिली थी। बीजेपी को पांच साल पहले हुए आम चुनाव में बीजेपी को 282, कांग्रेस 44 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। साल 2014 से पहले देश में कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए ने दस साल तक लगातार सरकार चलाई थी। कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह लगातार दस साल तक यूपीए सरकार में पीएम रहे। 2004 में एनडीए की अगुवाई वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को हराकर यूपीए ने सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications