Exit Poll 2019: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस को लग सकता है बड़ा झटका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, केंद्र में बीजेपी सरकार की वापसी हो सकती है। अधिकांश एग्जिट पोल बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कर्नाटक की बात करें तो कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। कर्नाटक में पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी इस गठबंधन से कहीं आगे नजर आ रही है।

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को लग सकता है कर्नाटक में झटका

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को लग सकता है कर्नाटक में झटका

कांग्रेस पार्टी, जो पिछले मई में एचडी कुमारस्वामी की जनता दल सेकुलर के साथ गठबंधन कर कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने में कामयाब रही, वह बीजेपी के सामने लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है। 13 एग्जिट पोल के कुल आंकड़ों से पता चलता है कि कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी की 19 की तुलना में गठबंधन केवल नौ सीटें जीत पाएगा।

एग्जिट पोल्स में बीजेपी को अधिक सीटें

एग्जिट पोल्स में बीजेपी को अधिक सीटें

कर्नाटक में भाजपा की अनुमानित अधिकतम 25 सीटें हैं जो आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एक सर्वे के मुताबिक है जबकि, ABP न्यूज-नील्सन ने सबसे कम 15 सीटों का अनुमान जताया है। हालांकि ये महज एग्जिट पोल्स हैं और हमेशा ये सही साबित नहीं होते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे। साल 2014 के आम चुनावों में, भाजपा ने 17 सीटें, कांग्रेस ने 9 और जनता दल सेकुलर ने 2 सीटें जीती थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन कांग्रेस-जेडीएस ने गठबंधन कर उसे सत्ता से दूर रखा था।

23 मई को घोषित होंगे परिणाम

23 मई को घोषित होंगे परिणाम

हालांकि कांग्रेस या एचडी कुमारस्वामी एग्जिट पोल्स के इन आंकड़ों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया- 'फिर से एक्जिट पोल लोगों की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहा है। एग्जिट पोल कई मौकों पर गलत साबित हुए हैं। निश्चित ही टीडीपी सरकार एपी में बनेगी, हमें पूरा विश्वास है कि गैर-भाजपा दल केंद्र में मिलकर सरकार बनाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+