ABP News Nielsen Exit Poll 2019: यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान, महागठबंधन 50 के पार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सभी चरण के मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान का अनुमान बताया गया है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को मोदी लहर के कारण 73 सीटें मिली थीं। वहीं सपा को पांच, कांग्रेस को दो और बसपा का खाता तक नहीं खुल पाया था। देश के सबसे बड़े और राजनीतिक नजरिए से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में इस बार बीजेपी की टक्कर न सिर्फ एसपी-बीएसपी गठबंधन से, बल्‍कि कांग्रेस से भी है।

lok sabha elections 2019 exit poll ABP News Nielsen results

एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी में बीजेपी को भारी नुकसान होता दिख रहा है। कुल 80 सीटों में से महागठबंधन को 56 सीटों पर जीत मिल रही है। बीजेपी 22 सीटों पर सिमट रही है और कांग्रेस के खाते में दो सीटें जा रही हैं। अगर बात पूर्वांचल की बात करें तो यहां पर 26 सीटों में से महागठबंधन को 18 सीटें, बीजेपी 8 सीटें मिलती दिख रही है। अगर पार्टी के हिसाब से देखें तो बीएसपी को 11 सीटें, एसपी को 07 सीटें और बीजेपी 08 सीटों पर पर सिमटती दिख रही है।

वहीं अगर अवध की 23 सीटों की बात करे तो महागठबंधन खाते में 14 सीटें(BSP-8 &SP-6), बीजेपी 7 सीटों पर सिमट रही है। कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आती दिख रही हैं। पश्चिमी यूपी की 27 सीटों की बात करें इनमें बीजेपी के खाते में 06, कांग्रेस को यहां से कोई सीट नहीं, बीएसपी के खाते में 10, एसपी के खाते में 09 और आरएलडी के खाते में 02 सीटें आती दिख रही हैं।

बुंदेलखंड क्षेत्र की की चार सीटों में बीजेपी के खाते में 1, बीएसपी के खाते में 1 और एसपी के खाते में 2 और कांग्रेस का यहां पर भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+