चुनाव आयोग ने ट्विटर इंडिया से एग्जिट पोल से जुड़े सभी ट्वीट हटाने को कहा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ट्विटर इंडिया को लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल से जुड़े सभी ट्वीट हटाने को कहा है। चुनाव के बीच में कोई भी एग्जिट पोल नहीं हो सकता है, ऐसे में आयोग ने ट्विटर से कहा है कि इससे संबंधित सारे ट्वीट हटाये जाएं। मंगलवार को चुनाव आयोग ने तीन मीडिया हाउस को भी एग्जिट पोल दिखाने के लिए नोटिस जारी किया है। 48 घंटे के भीतर इन मीडिया हाउस से जवाब देने के लिए कहा गया है।

lok sabha elections 2019 Election Commission ordered Twitter India to remove all exit polls related tweets

चुनाव आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बाद एडीजी सीआइडी राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करके केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज दिया है। उनको कल गृह मंत्रालय रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं राज्य के प्रधान गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य को भी हटा दिया है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण के प्रचार को भी 20 घंटे पहले बंद करने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में प्रचार गुरुवार रात 10 बजे बंद हो जाएगा। राज्य में हो रही हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आर्टिकल 324 का इस्तेमाल करते हुए प्रचार की समय सीमा खत्म होने से लगभग 20 घंटे पहले ही कैंपेन पर रोक का फैसला किया है। नियम के अनुसार प्रचार 17 तारीख को शाम 5 बजे बंद होता, लेकिन अब ये 16 मई को रात 10 बजे से बंद हो जाएगा।

चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संभवत ये पहली बार है जब हमें इस तरह से आर्टिकल 324 का इस्तेमाल करना पड़ रहा है लेकिन शान्तिपूर्ण चुनाव हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए कदम उठाए गए हैं। पश्चिम बंगाल में 19 मई को दम दम, बारासात, बसीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, जाधवपुर, डायमंड हार्बर, दक्षिण और उत्तरी कोलकाता की सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य में कोई भी राजनीतिक दल कल रात 10 बजे के बाद कोई रैली या सभा नहीं कर सकेंगे।

पढ़ें- पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+