नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में अपने भाषण में नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघन: EC
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र के वर्धा में दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिले जवाब पर संतुष्टि जताते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी ने किसी किस्म की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। मोदी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था।

कांग्रेस सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में दी है याचिका
कांग्रेस सांसद सुष्मिता देब ने सुप्रीम कोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लेकर की दायर याचिकामें कहा था कि चुनाव आयोग इन नेताओं के आचार संहिता उल्लंघन को अनदेखा कर रहा है। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आयोग इस मामले में आवश्यक आदेश पारित करने के लिए स्वतंत्र है।

चुनाव आयोग को नहीं मिला आचार संहिता का उल्लंघन
चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा कि 1 अप्रैल 2019 को महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की रिपोर्ट महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयोग को सौंपी थी। आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, और जन प्रतिनिधि कानून के नियमों के मुताबिक इस भाषण की विस्तृत जांच की गई और आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि प्रधानमंत्री ने आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया है।
लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें

वर्धा में ये बोले थे नरेंद्र मोदी
महाराष्ट्र के वर्धा में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रैली में 1 अप्रैल 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है। पूरे विश्व को परिवार मानने वाले हिन्दू समाज को आतंकी कह दिया। आतंकवाद हिन्दू के साथ जोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications