मोदी पर बयान को लेकर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी को लेकर दिए एक बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी आदिवासियों को गोली मारी जा सके, ऐसा कानून ला रहे हैं। आयोग ने राहुल के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए 48 घंटे के भीतर उनसे जवाब देने को कहा है। मध्य प्रदेश के शहडोल में अपने चुनावी भाषण में राहुल ने ये कहा था।

rahul

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में 23 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, नरेंद्र मोदी ने एक नया कानून बनाया है जिसमें एक लाइन है कि आदिवासियों को गोली मारी जा सकती है। इस कानून में आदिवासियों से जंगल, जमीन, जल लेकर उनको गोली तक मारी जा सकती है।

राहुल गांधी के इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन और झूठा बताते हुए बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। आयोग ने मध्य प्रदेश के सीईओ से इस बाबत भाषण की रिकॉर्डिंग और लिखित प्रति मंगाई, जिसके बाद राहुल को नोटिस भेजा गया है।

चुनाव आयोग ने बुधवार को मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर तीन दिन के लिए रोक लगाई है। 2 मई सुबह छह बजे से उनके प्रचार करने पर बैन रहेगा। प्रज्ञा ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा था कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने का उन्हें गर्व है। उनके इस बयान को आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

देश में 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव हो रहे हैं। सात चरण में चुनाव हो रहा है। पहले चार चरण में 11 अप्रैल, दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 23 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवें चरण में 6 मई को, छठें चरण में 12 मई को और सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना बाकी है। 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा।

पढ़ें- अपने राज्य से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+