Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नरेंद्र मोदी को औरंगजेब का अवतार कहने पर संजय निरूपम को चुनाव आयोग का नोटिस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 'औरंगजेब का अवतार' वाले बयान पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने मंगलवार को निरुपम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर आयोग के सामने अपना पक्ष रखने को कहा गया है। निरुपम को जारी नोटिस में कहा गया है कि आयोग को मिली शिकायत के आधार पर निरुपम के बयान से प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। आयोग ने निरुपम से बुधवार शाम तक अपना पक्ष रखने को कहा है।

lok sabha elections 2019 EC issued notice to Congress leader Sanjay Nirupam for violation of Model Code of Conduct

संजय निरुपम में उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट पर कांग्रेस के लिए प्रचार करते गुए नरेंद्र मोदी को 'औरंगजेब का अवतार' कहा था। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की गई गई थी। जिस पर ये नोटिस जारी किया गया है। वाराणसी से नरेंद्र मोदी भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की कवरेज

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने वाराणसी में अजय राय का प्रचार करते हुए कहा कि बीजेपी वाले रोज नया झूठ गढ़ते हैं और फर्जी प्रचार करते हैं। यहां बनारस के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना है वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं क्योंकि बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया दिया। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर 550 रुपए की जो फीस लगाई गई है वे इस बात का सबूत है कि जो काम औरंगजेब नहीं कर पाया वे नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। संजय निरुपम ने कहा कि मैं तो उनको (नरेंद्र मोदी) औरंगजेब कहता हूं क्योंकि प्रधानमंत्री जितना अहंकार दुर्योधन और रावण को भी था और प्रियंका गांधी ने रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं के जरिए बताने की कोशिश की है कि जब दुर्योधन और रावण का अहंकार टूट गया तो आप किस खेत की मूली हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+