आजम खान पर दूसरी बार चुनाव आयोग की कार्रवाई, 48 घंटे तक प्रचार करने पर रोक

चुनाव आयोग ने आजम खान को 48 घंटे तक प्रचार करने से रोका

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election commission) ने रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान के 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। आचार संहिता के उल्लंघन के चलते खान पर ये कार्रवाई हुई है। आजम खान पर लगी रोक बुधवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगी और अगले 48 घंटे तक लागू रहेगी। आजम खान किसी जनसभा, रैली या रोड शो में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और साथ में किसी तरह के मीडिया में भी बयान नहीं दे सकेंगे। आजम खान सपा के स्टार प्रचारकों में शुमार हैं।

lok sabha elections 2019 EC bars Azam Khan from campaigning for 48 hours for violating Model Code of Conduct

इस चुनाव में ये दूसरा मौका है जब आजम खान पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले 16 अप्रैल को आयोग ने आजम खान पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी। आजम खान के भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा के बारे में दिये गये आपत्तिजनक बयान पर चुनाव आचार ने उन्हें 72 घंटे तक प्रचार से रोका था। मंगलवार को आजम खान पर आयोग ने दूसरी बार कार्रवाई की है। चुनाव आयोग इस चुनाव में नेताओं पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। आयोग मेनका गांधी, योगी आदित्यनाथ और मायावती समेत कई नेताओं को अलग-अलग अवधि के लिए चुनाव प्रचार से रोक चुका है।

देश में 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव हो रहे हैं। सात चरण में चुनाव हो रहा है। पहले चार चरण में 11 अप्रैल, दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 23 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवें चरण में 6 मई को, छठें चरण में 12 मई को और सातवें चरण में19 मई को मतदान होना बाकी है। 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+