सागर क्षेत्र के जंगल में खराब हो गई EVM से भरी बस, मतदान कर्मियों और पुलिस में हुई जमकर बहस
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा क्षेत्र में चुनवी व्यवस्था में खामियां देखने को मिली है। क्षेत्र से मतदान के बाद ईवीएम लेकर लौट रहे कर्मचारियों की बस बीच जंगल में खराब हो गई, ऐसे में जब तक दूसरी बस आती तब तक मतदान कर्मियों और पुलिस में जमकर बहस की खबर है। हैरानी वाली बात है कि मतदान कर्मियों का वाहन उसी जुरवाखेड़ा के जंगल में खराब हुआ जहां विगत विधानसभा के दौरान खराब हुआ था।

बस खराब होन के बाद पुलिस और पीठासीन अधिकारियों में तू-तू मैं, मैं हो गई। यहां तक की घटना की कवरेज कर रहे एक पत्रकार पर पीठासीन अधिकारी के बीच भी बहस हो गई जिसके बाद अधिकारी ने पत्रकार का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने की कोशिश की। कुछ देर बाद जब दूसरा वाहन आया तब जाकर पूरी टीम ईवीएम को लेकर वापस लौटी। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी सागर जिले में चुनाव व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी।
मीडिया रिपोर्ट के बस उस समय खराब हो गई जब खुरई विधानसभा के भीलौन बिलैया नरोदा की ईवीएम मशीनों को सागर में जमा करने के लिए निकले हुए थे, लेकिन रविवार रात 9.15 बजे के लगभग जरुवाखेड़ा में मशीनों और मतदान कर्मियों से भरी बस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद दूसरी बस आई तब मशीनों को पहुंचाया गया। इस बीच किसी बात को लेकर पीठासीन अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस भी हो गई थी। हालांकि दूसरी बस आने के बाद सभी उसमें बैठकर सागर के लिए निकल गए।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने मंच से दिखाई लिस्ट, बोले- शिवराज सिंह के परिवार के लोगों का भी कर्ज माफ हुआ












Click it and Unblock the Notifications