मालिनी अवस्थी ने लगाई स्वरा भास्कर की क्लास, कहा-देश को बांटने की कोशिश ना करो
मुंबई।
अपने लोकगीतों से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाली मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर पर खासी भड़की हुई हैं, वजह है स्वरा भास्कर का एक ट्वीट, जो कि मालिनी को देश विरोधी लगता है और इसलिए उन्होंने जमकर स्वरा भास्कर को इस बात के लिए ट्विटर पर लताड़ लगाई है। मालिनी अवस्थी ने स्वरा के लिए ट्विटर पर लिखा है कि देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने के लिए एजेंडा मत चलाओ और ना ही देश के टुकड़े करने की कोशिश करो, यह भारत देश है, जहां हर देशवासी का समान अधिकार है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
मालिनी अवस्थी ने लगाई स्वरा भास्कर की क्लास,
ताज्जुब यह है कि मालिनी के इस ट्वीट को उनके समर्थकों का काफी सपोर्ट मिला है और इसी वजह से इस ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 17 हजार लाइक मिले हैं।
स्वरा भास्कर ने किया कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार
गौरतलब है कि स्वरा भास्कर हाल ही में बिहार के बेगूसराय में लेफ्ट प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने गई थीं, जहां उन्होंने देश के ताजा हालात पर चिंता व्यक्त की थी। वो अक्सर अपने विचार ट्विवटर पर शेयर करती रहती हैं, जिसके लिए उनकी कभी सोशल मीडिया पर तारीफ होती है तो कभी वो आलोचनाओं की भी शिकार होती हैं।

स्वरा ने लिखी थी ट्विटर पर बेहद तीखी बात
स्वरा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो गया, इसे 35000 से ज्यादा लाइक मिले और 8 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है। स्वरा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर धर्म-जाति को लेकर बहस शुरू हो गई, जिसकी वजह से मालिनी अवस्थी ने इस बहस को रोकने की कोशिश की और उन्होंने स्वरा की क्लास लगा दी।
बयानों की वजह लगातार विवादों में रहती हैं स्वरा भास्कर
गौरतलब है कि स्वरा भास्कर हाल ही में बिहार के बेगूसराय में लेफ्ट प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने गई थीं, जहां उन्होंने देश के ताजा हालात पर चिंता व्यक्त की थी। वो अक्सर अपने विचार ट्विवटर पर शेयर करती रहती हैं, जिसके लिए उनकी कभी सोशल मीडिया पर तारीफ होती है तो कभी वो आलोचनाओं की भी शिकार होती हैं।

Click it and Unblock the Notifications