12 मई को चुनाव के दिन बदला दिल्ली मेट्रो के संचालन का समय
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। 12 मई को छठे चरण के मतदान के दिन दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से चलेगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने अलग से स्टाफ को तैनात किया है जोकि 12 मई को तय समय से कुछ घंटे पहले ड्यूटी करेगा। सामान्य दिनों में दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू होता है, लेकिन दिल्ली मेट्रो की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि 12 मई को दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे से होगा।

दिल्ली मेट्रो की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान को देखते हुए 12 मई रविवार को दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 4 बजे शुरू होगा, इसके लिए स्टाफ को तैतान किया गया है। प्रेस रिलीज के अनुसार द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली जाने वाली ट्रेन कां संचालन सुबह 4.30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से कहा गया है कि ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। जबकि 6 बजे के बाद ट्रेनें अपने तय अंतराल के हिसाब से चलेंगी। बता दें कि दिल्ली में सभी 7 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि लोकसभा चुनाव के कुल सात चरण में से पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। सातवे और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को संपन्न होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। बिहार की 8 सीट, हरियाणा की 10 सीटों पर, झारखंड की 4 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications