लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, महाराष्ट्र के 5 और यूपी की 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, महाराष्ट्र के 5 और यूपी की 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही हर पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की 5 सीटें और उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है।

 Lok Sabha Elections 2019: Congress releases another list of 21 candidates.

इस लिस्ट में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र बिंद के खिलाफ ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।इसमें मुरादाबाद से राज बब्बर, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई नार्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त कांग्रेस की उम्मीदवार होगी। इसके हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई बहराइच (सुरक्षित) से सावित्रि बाई फुले को टिकट दिया गया है। नाना पटोले नागपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राजब्बर मुरादाबाद से लड़ेंगे।

इससे पहले 8 मार्च को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें यूपी में 11 सीटों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने पहली सूची में अहमदाबाद वेस्ट से राजू परमार (एससी) को उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+