Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेठी के अलावा क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र की इस सीट से भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

Recommended Video

    Rahul Gandhi Amethi ही नहीं बल्कि Maharashtra की इस सीट से भी लड़ेंगे चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी से तीन बार सांसद राहुल गांधी क्या इस बार किसी और सीट से भी चुनाव लड़ेंगे? क्या कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी सीट अब उनके लिए सेफ नहीं रही है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि ऐसी खबरें चल रही हैं कि राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ-साथ किसी और सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी इस बार महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से भी दावेदारी करते नजर आ सकते हैं। इस बात की अटकलें लगनी तब शुरू हुई जब महाराष्ट्र के ही बड़े कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव लड़ने को लेकर टिप्पणी की।

    नादेड़ सीट से राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

    नादेड़ सीट से राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नांदेड़ से चुनाव लड़ने की चर्चा तब शुरू हुई जब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया। टीओआई से बातचीत में अशोक चव्हाण ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। वो किसी भी लोकसभा सीट से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ सकते हैं। अगर वो महाराष्ट्री की नांदेड़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उनका बिल्कुल स्वागत है।

    अशोक चव्हाण के एक बयान शुरू हुई चर्चा

    अशोक चव्हाण के एक बयान शुरू हुई चर्चा

    दरअसल, नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस पार्टी ने यहां 20 लोकसभा चुनाव और उपचुनाव में 16 बार जीत दर्ज की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में अशोक चव्हाण ने नांदेड़ सीट पर जीत दर्ज की थी। ये सीट उनका गृह नगर भी है। चर्चा इस बात की भी है कि अगर राहुल गांधी नांदेड़ से चुनाव लड़ते हैं तो अशोक चव्हाण को विधानसभा चुनाव पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

    क्यों लग रही हैं ऐसी अटकलें?

    क्यों लग रही हैं ऐसी अटकलें?

    जानकारी के मुताबिक करीब एक महीने पहले ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें अशोक चव्हाण भी मौजूद थे। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशोक चव्हाण से महाराष्ट्र में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर फोकस करने की अपील की थी, ऐसा इसलिए जिससे इस बार विधानसभा में वो पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट की दावेदारी कर सकें। वैसे अगर नांदेड़ लोकसभा सीट की बात करें तो 2011 की जनगणना के अनुसार, इस जिले में लगभग 19 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति (एससी) की है, लगभग 14 फीसदी मुस्लिम और 10 फीसदी बौद्ध हैं।

    नांदेड़ लोकसभा सीट ही क्यों?

    नांदेड़ लोकसभा सीट ही क्यों?

    राजनीतिक जानकारों के मानें तो राहुल गांधी अगर नांदेड़ सीट से लड़ते हैं तो इसका महाराष्ट्र की अन्य सीटों पर भी खासा प्रभाव देखने को मिल सकता है। नांदेड़ के साथ-साथ लातुर, यवतमाल-वाशिम, परभानी और हिंगोली में भी इसका असर नजर आ सकता है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां इस बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन में है। ऐसे में अमेठी से चुनाव लड़ने के बाद भी राहुल गांधी का प्रदेश की दूसरी सीटों पर उतना प्रभाव नहीं होगा।

    लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव पर भी निगाहें

    लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव पर भी निगाहें

    जानकारों के मुताबिक, अगर राहुल गांधी महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से उतरते हैं तो संभावना इस बात की है कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन इस बार के विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करे। खास तौर से मराठवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को विधानसभा चुनाव में अच्छी सीटें आ सकती हैं। ये निर्वाचन क्षेत्र कर्नाटक और तेलंगाना सीमा पर है, ऐसे में पार्टी को यहां भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+