2019 के लिए कांग्रेस-NCP में डील फाइनल, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा?

इसी कड़ी में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी के साथ गठबंधन कर सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस ने भाजपा से मुकाबले के लिए चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। चुनाव की सरगर्मियां शुरू होने से पहले ही कांग्रेस गैर-भाजपा दलों के साथ गठबंधन का गणित बिठाने में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी के साथ गठबंधन कर सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।

ये है दोनों दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला

ये है दोनों दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कांग्रेस और एनसीपी के बीच साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत 48 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 24 और एनसीपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, एक सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को दी जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल के निवास पर हुई दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फॉर्मूला तय किया गया। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा।

बैठक में शामिल हुए दोनों दलों के दिग्गज नेता

बैठक में शामिल हुए दोनों दलों के दिग्गज नेता

इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से राधाकृष्ण विखे-पाटिल के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता शरद रणपिसे शामिल हुए। वहीं, एनसीपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पंवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वालसे-पाटिल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि गठबंधन के तहत हातकणंगले लोकसभा सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता और मौजूदा सांसद राजू शेट्टी को दी जाएगी।

तीन सीटों पर अभी भी सहमति नहीं

तीन सीटों पर अभी भी सहमति नहीं

आपको बता दें कि राजू शेट्टी ने पिछला लोकसभा चुनाव अपनी पार्टी से एनडीए के घटक दल के रूप में लड़ा था। पिछले साल ही अगस्त में वो एनडीए से अलग हो गए। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शेट्टी अब कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन का हिस्सा बनेंगे। हालांकि गठबंधन के तहत दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन तीन सीटों पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। जिन तीन सीटों पर असमजंस बना हुआ है, उनमें से पुणे और यवतमाल सीट पर एनसीपी चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि अहमदनगर सीट पर कांग्रेस दावा ठोक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+