कांग्रेस ने की अमित शाह का नामांकन रद्द करने की मांग, संपत्ति की गलत जानकारी देने का आरोप
नई दिल्ली। गुजरात के गांधीनगर संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह की ओर से नामांकन के दौरान दी गई जानकारी को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई है। कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष पर संपत्ति की जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। इसके साथ कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह पर हलफनामा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने कहा कि है कि अमित शाह ने शपथ पत्र में एक बार फिर झूठी जानकारी दी है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि पहला गांधीनगर में एक भूखंड के संबंध में दूसरा उनके बेटे की ओर से एक बैंक से लिए गए ऋण के संबंध में उन्होंने गलत जानकारी दी है। कांग्रेस ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि शाह की संपत्ति का मूल्यांकन नहीं किया गया है जो कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार इसकी कीमत कम से कम 66.5 लाख रुपए हैं लेकिन अमित शाह ने इसकी कीमत 25 लाख रुपए घोषित की है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में दिलचस्प हुआ चुनावी मुकाबला, कांग्रेस-एनसीपी के पक्ष में उतरे राज ठाकरे
कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले शाह ने अपने बेटे जय शाह के बिजनेस कुसुम फिनसर्व के लिए पहले ही अपनी दो संपत्तियों को साल 2016 कालूपुर के सहकारी बैंक को गिरवी रख दिया था। यह संपत्ति बैंक की ओर से उनके बेटे की कंपनी को दिए गए 25 करोड़ रुपए के लोन के एवज में गिरवी रखा गया था। इसलिए इसकी जांच की जाए और शाह की उम्मदवारी को अयोग्य घोषित किया जाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शाह ने जानबूझकर संपत्ति से जुड़ी गलत जानकारी दी है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए और उचित कार्रवाही शुरू करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू ने जताई आशंका, मुझे एक या दो दिन में किया जा सकता है गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications