चंद्रबाबू नायडू ने जताई आशंका, मुझे एक या दो दिन में किया जा सकता है गिरफ्तार

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में आयकर विभाग ने सत्ताधारी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के उम्मीदवारों और समर्थकों के यहां पर छापेमारी की थी। इसके बाद राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) पर निशाना साधा था। वहीं, चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक या दो दिन गिरफ्तार किया जा सकता है।

Chandrababu Naidu voiced the apprehension that he may be arrested in a day or two

चंद्रबाबू नायडू ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उनको एक या दो दिन में गिरफ्तार भी किया जा सकता है। 'मुझे गिरफ्तार करने दो, मैं जेल चला जाऊंगा लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।' एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायडू ने ये बातें कहीं। आयकर अधिकारियों ने कडप्पा जिले में उनके करीबी और राज्यसभा सदस्य सीएम रमेश के आवास पर छापे के कुछ घंटों बाद, नायडू ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी टीडीपी के उम्मीदवारों और नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

इसके पहले, टीडीपी नेताओं के आवास पर छापे के विरोध में नायडू विजयवाड़ा में धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी उनको अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। नायडू ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी विपक्ष के खिलाफ आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, भारतीय रिजर्व बैंक और अब चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं।

नायडू ने चुनाव आयोग को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'पहले चुनाव आयोग ने कलेक्टर का तबादला किया और फिर डायरेक्टर जरनल समेत तीनों आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर घुमाया। आज उन्होंने बिना किसी कारण के चीफ सेक्ट्ररी को हटा दिया। नायडू ने कहा कि पीएम मोदी जैसा कर रहे हैं वह ठीक नही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+