बिहार महागठबंधन की सीटों का ऐलान, राजद के निशान पर लड़ेंगे शरद यादव

नई दिल्ली। बिहार में राजद और उसके सहयोगी दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। शरद यादव की पार्टी को अलग से सीट नहीं दी गई है। शरद यादव राजद में शामिल होंगे और चुनाव लड़ेंगे। राजद के निशान पर यादव मधोपुरा सीट से लड़ सकते हैं। मधोपुरा से शरद यादव कई बार चुने जा चुके हैं। हालांकि उनकी सीट अभी फाइनल नहीं की गई है। शरद यादव लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख हैं, उनकी पार्टी को गठबंधन में कोई सीट नहीं दी गई है।

नई दिल्ली। बिहार में राजद और उसके सहयोगी दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। शरद यादव की पार्टी को अलग से सीट नहीं दी गई है। शरद यादव राजद में शामिल होंगे और चुनाव लड़ेंगे। राजद के निशान पर यादलव मधोपुरा सीट से लड़ सकते हैं। हालांकि उनकी सीट अभी फाइनल नहीं की गई है। शरद यादव लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख हैं, उनकी पार्टी को गठबंधन में कोई सीट नहीं दी गई है।

बिहार महागठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान कर दिया। बिहार की 40 सीटों में राजद 20 सीटों पर, कांग्रेस 9 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी 5 सीटों पर, वीआईपी 3 सीटों पर और मांझी की पार्टी हम 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाकपा माले को राजद कोटे से एक सीट दी गई है। वहीं शरद यादव राजद की चुनाव चिन्ह पर इलेक्शन लड़ेंगे। राजद सांसद मनोज झा ने बताया कि शरद यादव राजद के चुनाव निशान लालटेन पर लड़ेंगे। चुनाव के बाद उनकी पार्टी का विलय होगा।

शरद यादव ने मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया है, ऐसे में उनके यहां से लड़ने की चर्चा है। 2014 में वो जदयू के उम्मीदवार के तौर पर मधोपुरा से लड़े लेकिन पप्पू यादव से हार गए थे। इसके बाद जदयू ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। 2017 में नीतीश कुमार के राजद से अलग होकर एनडीए में जाने के मसले पर वो नीतीश से अलग हो गए और अपनी नई पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल बना ली। इसके बाद जदयू ने उनकी राज्यसभा की सदस्यता भी खत्म करा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+