पश्चिम बंगाल: आसनसोल में वोटिंग के दौरान झड़प, बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़

Recommended Video

    Babul Supriyo की कार पर हमला, Asansol में Voting के दौरान जबरदस्त हंगामा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के तहत 9 राज्यों की 72 सीटों पर सोमवार को मतदान शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इस बीच आसनसोल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। आसनसोल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ की गई है।

    बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़

    बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़

    पश्चिम बंगाल के आसनसोल के जेमुआ में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर आ रही है। बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई। बाबुल सुप्रियो ने इस दौरान केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की और सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। सुप्रियो ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि पश्चिम बंगाल में लोग जागरूक हैं और वे केंद्रीय बल की तैनाती की मांग कर रहे हैं ताकि वे अपना वोट डाल सकें। जबकि टीएमसी के एक पोलिंग एजेंट का कहना था, यहां कोई भी भाजपा का पोलिंग एजेंट नहीं है।

    बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा

    बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा की खबरें आ रही हैं। शांतिपुर में एक वोटर के घर के सामने देसी बम बरामद किया गया है। तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी बंगाल में पोलिंग बूथ के नजदीक देसी बम फेंके जाने की घटनाएं सामने आई थीं। पहले के चरणों में बंगाल में इस तरह की हिंसा की खबरें आती रही हैं जिसको लेकर बीजेपी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है।

    आसनसोल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर बीजेपी के बाबुल सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी की उम्मीदवार मुनमुन सेन से है। इस सीट से कांग्रेस ने बिस्वरूप मंडल को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि सीपीआईएम ने गुरुंग चटर्जी को उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+