दिल्ली में BJP को हराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने की अब ये अपील

कांग्रेस के साथ गठबंधन ना होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अब भाजपा को हराने के लिए एक और अपील की है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए चुनावी रण का शंखनाद हो चुका है। कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात ना बन पाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आप ने गुरुवार को दिल्ली का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे को मुख्यता से शामिल किया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को घेरने के 24 टीमों का गठन किया है। लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने समर्थकों से ट्वीट कर एक खास अपील की है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर क्या कहा?

केजरीवाल ने ट्वीट कर क्या कहा?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि चुनाव तक सब लोग छुट्टी ले लें। हरियाणा और पंजाब छोड़कर देश भर के सभी कार्यकर्ता भी दिल्ली आ जाएं। दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराना है।' आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कई बार खबरें आईं। हालांकि दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं हो पाया और आप व कांग्रेस ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। गठबंधन ना होने के लिए कांग्रेस और आप ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ें- पूर्व DGP का दावा, 'EVM में वोट दिया किसी को, VVPAT में पर्ची किसी और की निकली'

'कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर रहेंगे'

वहीं, इससे पहले लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली के लिए घोषणआ पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर ही है। पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया, 'हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर रहेंगे। 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। दिल्ली के लोगों के साथ 2nd क्लास सिटीजन की तरह बर्ताव किया जा रहा है। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पाएगा। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो MCD सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी।'

'गठबंधन के नाम पर कांग्रेस ने समय बर्बाद किया'

'गठबंधन के नाम पर कांग्रेस ने समय बर्बाद किया'

वहीं, दिल्ली में गठबंधन नो होने के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। आप ने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन के नाम पर केवल समय बर्बाद करने का काम किया। गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आतिशी मार्लेना, चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता, उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से गुगन सिंह, दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से राघव चड्ढा, नई दिल्ली लोकसभा सीट से बृजेश गोयल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांड और पश्चिमी दिल्ली से बलबीर सिंह जाखड़ को चुनाव मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सातों सीटों पर क्या फिर खिलेगा कमल, जानिए आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+