आजम खान पर फिर भड़के अमर सिंह, कहा- जिन्ना के समर्थक को डर तो लगेगा ही, गलत इंसान जो ठहरे
नई दिल्ली। सपा के पूर्व नेता अमर सिंह ने एक बार फिर से सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर जोरदार हमला बोला है, अमर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बुधवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आजम खान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। वीडियो में अमर सिंह ने आजम खान को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का समर्थक कहा है।

आजम खान पर फिर भड़के अमर सिंह
वीडियो में अमर सिंह कह रहे हैं कि कायदे आजम, जिन्ना के समर्थक, हमारे प्यारे कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा मानकर बयान देने वाले अजीम आजम खान का बयान देखा, जिसमें वो कह रहे हैं कि एग्जिट पोल के बाद एक खौफ का माहौल पैदा हो गया है, लोगों डरे-सहमे हुए हैं और वो कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। तो मैं उनसे यही कहूंगा कि गरीब लोगों को परेशान करना, संप्नति के नाम पर जमीन हड़प लेने वालों को और शरीफजादों को जेल में डालने वालों को जरूर डरना चाहिए।
'अल्लाह के नाम पर लोगों को बांटते हैं आजम जैसे लोग'
अगर मोदी सरकार आई तो आप जैसे लोगों को जरूर डरना चाहिए, क्योंकि आप लोग गलत जो हो, आप लोग अल्लाह के सही बंदे नहीं हो, आप गलत काम करते हो और अल्लाह के नाम पर लोगों को बांटते हैं और गलत काम करते हो, आप लोगों का डरना जायज है।

'एग्जिट पोल से देश में दहशत का माहौल बन गया है'
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही आजम खान ने मीडिया में बयान दिया था कि पोल हो, एग्जिट पोल हो, प्री एग्जिट पोल हो इससे कोई लेना देना नहीं है। जो नतीजे आएंगे वो पूरे मुल्क के लिए होंगे। लेकिन एग्जिट पोल के साथ पूरे देश में जो दहशत का माहौल बन गया है, उससे लोग घबराए हुए हैं।
एग्जिट पोल जैसे कोई आंतकी हमला हो: आजम खान
यह एग्जिट पोल नहीं यह जैसे कोई आंतकी हमला हो। पूरे मुल्क में दहशत फैल गई है। यह जम्हूरियत के लिए अफसोसनाक है। इस एग्जिट पोल से लोग डर गए हैं। इस एग्जिट पोल से न जाने क्या होने वाला है? यह बड़ी खतरनाक बात है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications