भड़के अमर सिंह, कहा-जया मेरी छाया, राक्षस हैं आजम खान, जल्द ही उनकी खुजली मिटाऊंगा
Recommended Video
नई दिल्ली। सपा नेता आजम खान ने रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ जिस तरह से बेहद ही अश्लील और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसकी चौतरफा आलोचना हो रही है, जयाप्रदा ने जहां आजम खान को इस बयान के लिए खुली चुनौती दी है और चुनाव आयोग से मांग की है कि आजम के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी उनके खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन इसी बीच सपा के पूर्व नेता अमर सिंह ने आजम खान को इस बयान के लिए काफी खरी-खोटी सुनाई है।

आजम खान एक राक्षस है: अमर सिंह
अमर सिंह ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि आजम खान एक राक्षस है, जो जब भी मुंह खोलता है तब ही बवाल होता है, देश की सभी राजनीतिक महिलाओं को इस बयान की कड़ी निंदा करनी चाहिए नहीं तो कल ये घटना उनके साथ भी हो सकती है।
आजम खान मेरा सियासी वालिद नहीं: अमर सिंह
अमर सिंह ने यह भी कहा कि यह बयान मेरे लिए भी नहीं दिया गया है, मैं उसकी उंगली पकड़कर रामपुर नहीं आया था, आजम खान मेरा सियासी वालिद नहीं हो सकता है बल्कि वो मेरी सियासी औलाद है।

जया प्रदा तो मेरी ही छाया है: अमर सिंह
अमर सिंह से जब ये सवाल किया गया कि क्या वो जया प्रदा का प्रचार करने के लिए रामपुर जाएंगे तो उन्होंने कहा कि जया प्रदा मेरी ही तो छाया है, वहां का एक-एक समर्थक अमर सिंह बनकर लड़ रहा है, इसी बात से तो आजम खान को खुजली हो रही है, मैं जल्दी ही उनकी खुजली मिटाऊंगा।

आजम खान ने दिया शर्मनाक बयान
गौरतलब है कि रविवार को रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने एक अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि उनके खाकी अंडरवियर को।

अगर दोषी साबित हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति: आजम खान
आजम खान ने अपने इस बयान पर बवाल बढ़ने के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी दिल्ली में एक आरएसएस के नेता को लेकर थी। आजम खान ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें दोषी साबित कर दे तो वो राजनीति छोड़ देंगे।
यह पढ़ें: जानिए पार्टियों के घोषणा-पत्र में क्या-क्या वादें हैं












Click it and Unblock the Notifications