Lok Sabha Election Results: कौन हैं सीएन मंजूनाथ, जिन्होंने 2 लाख 69 हजार से अधिक वोटों से DK सुरेश को हराया
कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट पर शुरुआती दौर में बीजेपी औ्रर कांग्रेस के बीच लड़ाई एकतरफा देखी गई। हालांकि बीच में कांग्रेस कैंडिडेट को मिले मतों ने एक बार पार्टी की हौसला जरूर बढ़ा, लेकिन ले अधिक समय तक कायम नहीं रह सका। बाद में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश बीजेपी उम्मीदवार सीएम मंजूनाथ से पिछड़ते गए। अंतर इतना बढ़ा, जिसे पाटना मुश्किल हो गया। ऐसे में डीके सुरेश बीजेपी कैंडिडेट्स से हार गए।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश मंगलवार को बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सीएन मंजूनाथ से हार गए। इसे कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, बेंगलुरु ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार मंजूनाथ ने उन्हें 2,69,647 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

कौन हैं सीएम मंजूनाथ?
मंजूनाथ एक फेमस हृदय रोग विशेषज्ञ और सरकार द्वारा संचालित श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के पूर्व निदेशक है। वे पूर्व प्रधान मंत्री व जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के दामाद और पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बहनोई हैं। सीएम मंजूनाथ जद (एस) नेता हैं। ये दल पिछले साल एनडीए में शामिल हो गया था और इस बार बीजेपी के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ा। कर्नाटक के कुल 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से तीन पर जेडीएस कैंडिडेट मैदान में थे।












Click it and Unblock the Notifications