पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का दावा, टीएमसी के कई विधायक जल्दी ही छोड़ेंगे पार्टी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि टीएमसी के कई विधायक जल्दी ही पार्टी छोड़ सकते है। घोष ने कहा है कि जब ये दिख रहा है कि सरकार गिर सकती है तो फिर कौन पार्टी में रहेगा। इससे पहले भी घोष ने कई टीएमसी विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। उन्होंने टीएमसी सरकार के गिर जाने की भी बात कही थी।

lok sabha election results 2019 West Bengal BJP President Dilip Ghosh on tmc mla

भाजपा विधायकों और सांसदों के संपर्क में होने के सवाल पर घोष ने कहा, टीएमसी के कई विधायकों और सांसदों ने पहले मुझसे संपर्क किया था। अब ये और बढ़ेगा, जब ये दिख रहा हो कि सरकार गिर सकती है तो फिर लोग छोड़ेंगे ही। आखिर डूबते जहाज में कौन रुकेगा।

चुनाव में हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हिंसा के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं जिम्मेदार हैं, उनको सरकार ने बवाल करने की छूट दे रही है लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ता भी जवाब देगा। घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उसे नतीजों को सही भावना के साथ स्वीकार करना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस अगर हिंसा का इस्तेमाल हमारे कार्यकर्ताओं को डराने के लिए करेगी तो हम उसी तरह से उन्हें जवाब देंगे। हम जैसे को तैसे की नीति अपनाएंगे। बता दें कि चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 22, भाजपा को 18 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के इतिहास में ये पहली बार है जब राज्य में भाजपा को इतनी ज्यादा सीटें मिली हों। सूबे में टीएमसी को 43.28 प्रतिशत और भाजपा को 40.25 फीसदी वोट मिले हैं। 2014 में टीएमसी ने 42 में से 34 सीटें जीती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+