पहले चुनाव में साढ़े चार लाख से हार के बाद राजनीति छोड़ने पर क्या बोली उर्मिला मातोंडकर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने कहा है कि वो आगे भी राजनीति करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वो हार को स्वीकार करती हैं लेकिन वो निराश नहीं हैं और ना ही राजनीति छोड़ने की सोच रही हैं। भाजपा के गोपाल शेट्टी से साढ़े चार लाख वोटों से चुनाव हारने के बाद उर्मिला ने कहा कि ये तो सिर्फ एक शुरुआत है, अभी को काफी सफर करना है।

lok sabha election results 2019 Urmila Matondkar on Loss I Wont Quit Politics

मिडिया से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि मैं आप सबके सामने हूं, क्या आपको लगता है कि मैं एक हारी हुई इंसान जैसी लग रही हूं। मैंने पहलेदिन से कहा है और फिर कह रही हूं मैं राजनीति में लंबे समय तक टिकने के लिए आई हूं। मैंने चुनाव लड़ा, कार्यकर्ताओं ने मेरा खूब साथ दिया।

उर्मिला मातोंडकर चुनावों से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उर्मिला एक्टिंग से राजनीति में आई हैं। वो करीब एक एक दशक तक बॉलीवुड की सफल हीरोइन रही हैं। कांग्रेस ने उनको मुंबई नॉर्थ से कैंडिडेट बनाया था। हालांकि अपने पहले चुनाव में उनको बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया जा रहा है। देशभर की 542 सीटों के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती हुई। चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिला है। एनडीए करीब 350 सीटों पर बढ़त बनाए हुआ है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 100 और अन्य भी 100 सीटों पर सिमटते नजर आ रहे हैं। 11 अप्रैल से 18 मई तक सात चरणों में वोट डाले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+