मोदी-शाह को घेरने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को आई भाजपा की याद, बोले- ये पार्टी हाल तक मेरी थी

उस पार्टी में जात का जश्न हो रहा, जो हाल तक मेरी थी: शत्रुघ्न

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी है और उनकी तारीफ की है। वहीं सिन्हा ने अपने खिलाफ लड़े और जीते रविशकंर प्रसाद को पारिवारिक दोस्त कहा है। शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा की स्थापना के समय से ही पार्टी में थे लेकिन 2014 में नरेंद्र और अमित शाह के पास पार्टी की कमान जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपनी लिए थे और लगातार सरकार की आलोचना करते रहे। चुनाव से पहले वो कांग्रेस में शामिल हो गए और पटना साहिब सीट से लड़े लेकिन भाजपा के रविशंकर प्रसाद से हार गए।

मोदी-शाह को घेरने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को आई भाजपा की याद, बोले- ये पार्टी हाल तक मेरी थी

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मास्टर रणनीतिकार अमित शाह और विशेष रूप से हमारे पारिवारिक मित्र रविशंकर प्रसाद को जीत की बहुत-बहुत बधाई. यह उस पार्टी में जश्न का वक्त है, जो हाल तक मेरी भी थी। मैं सभी को दिल से सलाम करता हूं।

बीजेपी से बगावत के बाद कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा इस बार अपनी पटना साहिब सीट से चुनाव मैदान में थे, मगर उन्हें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा। बिहार में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट, किशनगंज पर ही जीत मिली है। चुनाव में सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा के टिकट पर राजनाथ सिंह के सामने चुनाव लड़ीं लेकिन वो भी बड़े अंतर से हार गईं।

बता दें कि 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 303 सीटें मिली हैं। इसके बाद कांग्रेस को 52, द्रमुक को 23, टीएमसी और वायएसआर कांग्रेस को 22-22 सीटों पर जीत मिली है। शिवसेना को 18, जनता दल यूनाइटेड को 16, बीजू जनता दल को 12 और बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली है। बाकी कोई दल दो अंकों में नहीं पहुंच सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+