Election Results 2019: गंभीर और मोदी की जीत पर हरभजन और रैना ने इस अंदाज में दी बधाई
नई दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 23 मई, 2019 का दिन एक बड़े पर्व की तरह साबित हुआ। इस दिन देश ने एक बार फिर से अपना जनादेश सुनाकर लोकतंत्र के अध्याय में एक और पन्ना भर दिया है। अंतिम रुझान आने तक यह सुनिश्चित हो चुका है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर राजग की सरकार बनने जा रही है। इस जीत में भाजपा ने दिल्ली में शानदार प्रदर्शन का मुजायरा किया और सूपड़ा साफ करते हुए सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें एक सीट पूर्वी दिल्ली की भी थी। इस सीट से भारत के पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

इस सीट पर गौतम गंभीर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए आप की उम्मीदवार आतिशी और कांग्रेस के उम्मीदवार लवली सिंह को वोटों के बहुत बड़े अंतर से मात दी। अंतिम रुझान लिखे जाने तक गंभीर के खाते में कुल 6 लाख 58 हजार 985 वोटें आ चुकी थी। गंभीर की इस जीत के बाद उनके पूर्व साथी क्रिकेटरों ने उनको जीत की बधाई दी है। इसमें सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
यह खबर भी पढें- अमेठी की जीत के साथ ही मोदी सरकार में और ऊंचा हो सकता है स्मृति ईरानी का कद
हरभजन ने गौतम गंभीर को अपना भाई बताते हुए भाजपा को भी जीत की बधाई दी है। जिसका जवाब देते हुए गंभीर ने लिखा है, 'बहुत शुक्रिया भज्जी पा। आपकी विश मेरे लिए काफी मायने रखती है। उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगियों में बदलाव ला सकूं। आईपीएल में आपकी झलकियां देखी, टर्न और बाउंस मौजूद हैं। लगता है पिक्चर अभी बाकी है।'
Thanks a lot Bhajji paa. Ur wishes mean a lot to me. Just hoping to make a difference to as many lives as possible. Saw a glimpse of you in @IPL, the turn, the bounce everything is there Phaji. लगता है picture अभी बाक़ी है।
— Chowkidar Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 23, 2019
इसके अलावा सुरेश रैना ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए रैना ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ' एक और पारी की चमकदार शुरुआत। स्पष्ट जीत के लिए बधाईयां।
A glorious start to yet another innings. Congratulations on the clean victory, @narendramodi ji.
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) May 23, 2019












Click it and Unblock the Notifications