Lok Sabha Election results 2019: जानिए हरियाणा में किस सीट से कौन जीता और कौन हारा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परीणाम एनडीए के पक्ष में हैं हालांकि अभी काउंटिंग जारी है। एनडीए ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। बात अगर हरियाणा की करें तो यहां बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं और और सभी सीटों पर भगवा लहरा रहा है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में 7 सीटें जीती थी। इस बार इनमें से 5 प्रत्याशियों को दोबारा मैदान में उतारा गया है। अम्बाला सीट पर रत्नलाल कटारिया, सोनीपत सीट पर रमेश कौशिक, गुरुग्राम में राव इंद्रजीत, फरीदाबाद में कृष्ण पाल गुज्जर, भिवानी धर्मबीर को दौबारा यहीं से टिकट दी गई है। तो आइए आपको बताते हैं कि हरियाणा के किस सीट से कौन जीता और कौन हारा

लोकसभा क्षेत्र विजेता (पार्टी) उपविजेता (पार्टी)
अंबाला रतनलाल कटारिया (बीजेपी) शेलजा (कांग्रेस)
भिवानी-महेंद्रगढ धर्मवीर सिंह (बीजेपी) श्रुति चौधरी (कांग्रेस)
फरीदाबाद कृष्ण पाल (बीजेपी) अवतार सिंह भडाना (कांग्रेस)
गुरुग्राम राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी) कैप्टन अजय सिंह (कांग्रेस)
हिसार विजेंद्र सिंह (बीजेपी) भब्या विश्नोई (कांग्रेस)
करनाल संजय भाटिया (बीजेपी) कुलदीप शर्मा (कांग्रेस)
कुरुक्षेत्र नयाब सिंह (बीजेपी) निर्मल सिंह (कांग्रेस)
रोहतक अरविंद कुमार शर्मा (बीजेपी) दीपेंद्र हुडा (कांग्रेस)
सिरसा सुनीता दुग्गल (बीजेपी) अशोक तंवर (कांग्रेस)
सोनीपत रमेश कौशिक (बीजेपी) भूपेंद्र सिंह हुडा (कांग्रेस)












Click it and Unblock the Notifications