lok sabha election results 2019: बीजेपी ने अकेले अपने दम पर 272 का आंकड़ा पार किया

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 की 542 सीटों पर मतगणना गुरुवार को शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। साल 2014 के बाद ये दूसरा चुनाव है जब बीजेपी को दूसरी बार अपने दम पर बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी को यूपी में उतना बड़ा नुकसान नहीं हो रहा है, जिसकी संभावना जताई जा रही थी। यूपी में बीजेपी गठबंधन को 55 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं महागठबंधन 22 और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। बिहार में बीजेपी गठबंधन 36 सीटों पर बढ़त में है। वहीं महागठबंधन मात्र 3 सीटों पर आगे है। बीजेपी ने उत्तराखंड, दिल्ली में सभी सीटों पर आगे हैं। बीजपी 285 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एडीए को 338 सीटों पर लीड बनाए हुए है।

lok sabha election results 2019: bjp gets majority and crossed 272 mark

साल 2014 में बीजेपी को मिला था पूर्ण बहुमत
गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिली थी। बीजेपी को पांच साल पहले हुए आम चुनाव में बीजेपी को 282, कांग्रेस 44 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। साल 2014 से पहले देश में कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए ने दस साल तक लगातार सरकार चलाई थी। कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह लगातार दस साल तक यूपीए सरकार में पीएम रहे। 2004 में एनडीए की अगुवाई वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को हराकर यूपीए ने सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+