Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी में मतगणना देख खुश हुए जयराम रमेश, बोले- ये तो बस ट्रेलर है

Lok Sabha Election Result 2024: जिस तरह से शुरुआती मतगणना में इंडिया गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है उसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा है कि यह तो अभी ट्रेलर है।

दरअसल वाराणसी में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से कुछ वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आंकड़ों का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए जयराम रमेश ने खुशी जाहिर की है।

jairam ramesh

यह रुझान दिखाता है कि निवर्तमान भूतपूर्व बनने वाले हैं। यह उनकी नैतिक हार है और राजनीतिक हार दोनों है। यह प्रचंड राजनीतिक हार है। यह पहले कभी नहीं हुआ है कि प्रधानमंत्री खुद अपनी ही सीट पर पीछे चल रहे हैं। यह ट्रेलर है। प्रधानमंत्री जो कह रहे थे कि ट्रेलर है, आज वह ट्रेलर दिखाई दे रहा है।

हालांकि अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। शुरुआती दौर में अजय राय और पीएम मोदी के बीच बराबर की लड़ाई चल रही थी।

गौर करने वाली बात है कि जयराम रमेश लगातार चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमित शाह ने 150 से अधिक डीएम को फोन करके धमकी दी है।

जयराम रमेश के आरोपों पर चुनाव आयोग ने उनसे इसका जवाब मांगा था। चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 7 बजे तक इस मामले में जवाब मांगा था। जिसपर जयराम रमेश ने अतिरिक्त समय मांगा था। जिसे चुनाव आयोग ने देने से इनकार कर दिया था। आयोग ने कहा था कि तय समय में जवाब दें अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के आरोपों पर चुनौती दी थी और कहा था कि आरोपों के सबूत साझा करें। जिससे कि कार्रवाई की जा सके। अफवाह फैलाकर सभी को संदेह के घेरे में नहीं ला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+